खीरा krishikijankariinhindi #khira#khira in english#balam khira #khira nagar#khira meaning in english #khira in hindi#khira kakdi#khira vegetable in english#khira gaja recipe#khira khane ke fayde#khira ki kheti#khira vegetable #rohina anand khira#khira ka rayta#khira nagar santacruz#khira nagar santacruz west #balam khira benefits in hindi#khira gaja #balam khira tree#khira recipe #balam khira ke fayde#khira meaning in marathi #khira meaning in hindi

krishikijankariinhindi खीरा  की  उन्नतखीरा  खेती कैसे करें ! Cucumber Farming in Hindihttps://krishiyogyajankari.blogspot.com/2021/01/cucumberfarminginhindi.html

Khira ki kheti


खीरा की उत्पत्ति मूलतः भारत से ही हुई है और लता वाली सब्जियों में इसका महत्वपूर्ण स्थान है| इसके फलों का उपयोग मुख्य रूप से सलाद के लिए किया जाता है| इसके फलों के 100 ग्राम खाने योग्य भाग में 96.3 प्रतिशत जल, 2.7 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट, 0.4 प्रतिशत प्रोटीन, 0.1 प्रतिशत वसा और 0.4 प्रतिशत खनिज पदार्थ पाया जाता है| इसके अलावा इसमें विटामिन बी की प्रचुर मात्राएँ पाई जाती हैं|

इसके फलों का स्वभाव ठंडा है और कब्ज दूर करने में सहायक हैं| खीरे के रस का उपयोग करके कई तरह के सौन्दर्य प्रसाधन बनाये जा रहे हैं| देश के सभी क्षेत्रों में इसकी खेती प्राथमिकता के आधार पर की जाती है| इस लेख में खीरा की उन्नत खेती कैसे करें का विस्तृत उल्लेख है| 

#उपयुक्त जलवायु

इसकी खेती के लिए सर्वाधिक तापमान 40 डिग्री सेल्शियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्शियस होना चाहिए| अच्छी बढ़वार तथा फल-फूल के लिए 25 से 30 डिग्री सेल्शियस तापमान अच्छा होता है| अधिक वर्षा, आर्द्रता और बदली होने से कीटों व रोगों के प्रसार में वृद्धि होती है| अधिक तापमान और प्रकाश की अवस्था में नर फूल अधिक निकलते हैं, जबकि इसके विपरीत मौसम होने पर मादा फूलों की संख्या अधिक होती है|

https://krishiyogyajankari.blogspot.com/2021/01/cucumberfarminginhindi.htmlGreenhouse, Organic, Farming, Hydroponic#भूमि का चयन

खीरा की खेती के लिए बलुई दोमट या दोमट भूमि जिसमें जल निकास का उचित प्रबंधन हो, सर्वोत्तम पायी गयी है| भूमि में कार्बन की मात्रा अधिक तथा पी एच मान 6.5 से 7 होना चाहिए| खीरा मुख्य रूप से गर्म जलवायु की फसल है, इस पर पाले का प्रभाव अधिक होता है|

#उन्नत किस्में 
विदेशी किस्में- जापानी लौंग ग्रीन, चयन, स्ट्रेट- 8 और पोइनसेट आदि प्रमुख है|

#उन्नत किस्में- स्वर्ण अगेती, स्वर्ण पूर्णिमा, पूसा उदय, पूना खीरा, पंजाब सलेक्शन, पूसा संयोग, पूसा बरखा, खीरा 90, कल्यानपुर हरा खीरा, कल्यानपुर मध्यम और खीरा 75, पीसीयूएच- 1, स्वर्ण पूर्णा और स्वर्ण शीतल आदि प्रमुख है|

#खेत की तैयारी

खीरा की फसल की तैयारी के लिए पहली जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से करनी चाहिए| उसके बाद 2 से 3 जुताई हैरो या कल्टीवेटर से कर के मिट्टी को भुरभुरा बना लेना चाहिए, उसके बाद पाटा लगा देना चाहिए| ताकि खेत समतल हो जाये| आखिरी जुताई से पहले 15 से 20 टन गोबर की गली सड़ी खाद या कम्पोस्ट मिटटी में भली भाती मिला देनी चाहिए|

#खाद और उर्वरक

खीरा की खेती के लिए 15 से 20 टन गोबर की गली सड़ी खाद या कम्पोस्ट के साथ-साथ 80 किलोग्राम नत्रजन, 60 किलोग्राम फास्फोरस और 60 किलोग्राम पोटाश प्रति हेक्टेयर देना चाहिए| फास्फोरस तथा पोटाश की पूरी और नाइट्रोजन की आधी मात्रा बुआई के समय मेड़ पर देना चाहिए| शेष नाइट्रोजन की मात्रा दो बराबर भागों में बाँटकर बुआई के 20 और 40 दिनों बाद गुड़ाई के साथ देकर मिट्टी चढ़ा देना चाहिए|

#बुआई का समय

मुख्य फसल के रूप में मैदानी क्षेत्रों में बुआई फरवरी से जून के प्रथम सप्ताह में करते हैं| दक्षिण भारत में इसकी बुआई जून से लेकर अक्टूबर तक करते हैं, जबकि उत्तर भारत के पर्वतीय भागों में इसकी बुआई अप्रैल से मई में की जाती है| गर्मी की फसल को जल्दी लेने के लिए पालीथीन या प्रो-ट्रे की थैलियों में जनवरी में पौध तैयार कर फरवरी में रोपण करते है|

एक हेक्टेयर क्षेत्र की बुआई के लिए 2 से 3.25 किलोग्राम शुद्ध बीज की आवश्यकता पड़ती है| बीज की बुआई करने से पहले फफूंदनाशक दवा जैसे कैप्टान या थिरम (2 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज) से अच्छी तरह शोधित करना चाहिए|
#बुआई की विधि 

 12 9\अच्छी तरह से तैयार खेत में 1.5 मीटर की दूरी पर मेड़ बना लें| मेड़ों पर 60 से 90 सेंटीमीटर की दूरी पर बीज बोने के लिए गढ्ढे बना लेना चाहिए और 1 सेंटीमीटर की गहराई पर प्रत्येक गड्डे में 2 बीजों की बुआई करते हैं|

#निराई-गुड़ाई

बुआई के समय खेत में नमी पर्याप्त मात्रा में रहनी चाहिए अन्यथा बीजों का जमाव एवं वृद्धि अच्छी प्रकार से नही होती है| बरसात वाली फसल के लिए सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ती है| औसतन गर्मी की फसल को 5 दिन और सर्दी की फसल को 10 से 15 दिनों पर पानी देना चाहिए| तने की वृद्धि, फूल आने के समय और फल की बढ़वार के समय पानी की कमी नहीं होनी चाहिए|

#निराई-गुड़ाई

वर्षाकालीन फसल में खरपतवार की समस्या अधिक होती है| अंकुरण से लेकर प्रथम 20 से 25 दिनों तक खरपतवार फसल को ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं| इससे फसल की वृद्धि पर प्रतिकूल असर पड़ता है और पौधे की बढ़वार रूक जाती है| इसलिए खेत में समय-समय पर खरपतवार निकालते रहना चाहिए| खरपतवार निकालने के बाद खेत की गुड़ाई करके जड़ों के पास मिट्टी चढ़ाना चाहिए, जिससे पौधों का विकास तेजी से होता है|

कीट नियंत्रण

#एफिड यह अत्यंत छोटे-छोटे व हरे रंग के कीट होते है| जो पौधो के कोमल भागों का रस चूसते है| इन कीटो की संख्या में तीव्र गति से वृद्धि होती है, पत्तियां पीली पड़ जाती है और फसल के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है| ये कीट विषाणु रोग फैलाने में सहायक होते है|

#नियंत्रण- इनके रोकथाम हेतु फ्लोनिकामाइड 50 प्रतिषत डब्लू जी 150 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करना चाहिए|

#फल मक्खी- अधपके या पके फल इस कीट के कारण सड़ जाते है| जिससे खीरा फसल को भारी हानी पहुचती है|

#नियंत्रण- इसके नियंत्रण हेतु कारटाफ एस पी 2 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करना चाहिए|

#पत्ती खाने वाली सुंडी- यह कीट पत्तियों को खाकर क्षति पहुचाते है| जिससे खीरा फसल को भारी क्षति पहुचती है|

#नियंत्रण- इसके नियंत्रण हेतु क्लोरोपाइरीफास का छिड़काव करना चाहिए|

लालड़ी- पीली भूरी रंग की मूंग द्वारा पत्तियों को क्षति पहुचाया जाता है| पत्तियों छलनी जैसी हो जाती है| इसके लार्वा पौधो के जमीन के समीप से काटते है|

नियंत्रण- रोकथाम हेतु थायोक्लोरोपिड 1.5 मिलीलीटर प्रति पानी की दर से छिड़काव करें|

#रोग नियंत्रण

आर्द्र विगलन- यह रोग फफूंदी जनित होता है| इस रोग के कारण बीज का अंकुरण नही होता है| थोड़े बड़े पौधे रोगग्रस्त होने पर जमीन पर लेट जाते है|

नियंत्रण- रोकथाम हेतु बीज को मैन्कोजेब नामक फफूंदनाशक से उपचारित करना चाहिए|

#मृदुरामिल आसिता- यह रोग भी फफूंदी जनित रोग है| रोग के लक्षण सर्वप्रथम पत्तियों के उपरी सतह पर हल्के पीले रंग के कोणीय धब्बो के रूप में दिखाई पड़ते है| इन धब्बो के नीचे पत्ती की निचली सतह पर फफूंदी रूई के समान बैगनी रंग की दिखाई पड़ती है| रोगी पौधे बौने रह जाते है| फल का आकार छोटा रह जाता है|

नियंत्रण

1. खीरा वर्गीय सब्जियों को प्रतिवर्ष एक ही खेत में ना उगाए|

2. फसल समाप्त होने पर अवषेष को जला दें|

3. मैन्कोजेब दवा 625 ग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें|फल विगलन- इस रोग के कारण पहले फूल सड़ जाते है| कुछ समय उपरान्त फूलो पर फफूंदी का रूई जैसा जाल दिखाई देने लगता है, बाद में यह रोग फलो पर फैल जाता है और उन्हे सड़ा देता है| रोगी भागो पर फफूंद की बढ़वार रूई जैसी बैगनी काले रंग की दिखाई पड़ती है| अधिक नमी तथा उच्च तापमान होने पर रोग का प्रकोप अधिक होता है|

नियंत्रण

1. जल निकास का उचित प्रबंध करें|

2. लताओ को चढ़ाने हेतु बांस या सीमेंट के खम्भो और रस्सी के माध्यम से सहारा दें|

चूर्णी फफूंदी- इस रोग का आक्रमण 15 से 23 दिन पुराने पत्तियों पर अधिक होता है| इस रोग का प्रसार एक से दूसरे स्थान पर वायु द्वारा होता है| पुरानी पत्तियों की निचली सतह पर सफेद धब्बे उभर जाते है| इन पत्तियों की सामान्य वृद्धि रूक जाती है तथा पत्तियां पीली पड़ जाती है| पत्तियां हरिमाहीन हो जाती है और पौधा मर जाता है|

नियंत्रण- रोकथाम हेतु जैसे ही रोग के लक्षण दिखाई दे सल्फेक्स 2 किलोग्राम, कैराथेन 600 मिलीलीटर को 1000 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें| खीरा फसल में कीट एवं रोग नियंत्रण की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें- खीरा फसल के प्रमुख कीट एवं रोग और उनकी रोकथाम कैसे करें

#फलों की तुड़ाई 

खीरा के फल कोमल एवं मुलायम अवस्था में तोड़ने चाहिए| फलों की तुड़ाई 2 से 3 दिनों के अन्तराल पर करते रहना चाहिए| समय पर फल तुड़ाई से पैदावार में बढ़ोतरी पाई गई है|

#पैदावार

खीरा की पैदावार किस्म के चयन, फसल प्रबंधन और अनुकूलता पर निर्भर करती है| फिर भी उपरोक्त वैज्ञानिक तकनीक से खीरा की खेती करने पर औसत पैदावार 200 से 350 क्विंटल प्रति हेक्टेयर प्राप्त होती है| संकर किस्मों की पैदावार इससे अधिक प्राप्त होती है|

बीज की मात्रा

#संकर किस्में- पंत संकर खीरा- 1, प्रिया, हाइब्रिड- 1 और हाइब्रिड- 2 आदि प्रमुख है|


यदि उपरोक्त जानकारी से हमारे प्रिय पाठक संतुष्ट है, तो लेख को अपने Social Media पर Like व Share जरुर करें और अन्य अच्छी जानकारियों के लिए आप हमारे साथ Social Media द्वारा FacebookPage को Like, instagram को Follow और linkdin को Subscribe कर के जुड़ सकते है|

#khira
#khira in english
#balam khira
#khira nagar
#khira meaning in english
#khira in hindi
#khira kakdi
#kamal khira new song
#khira vegetable in english
#khira gaja recipe
#khira khane ke fayde
#khira ki kheti
#khira vegetable
#rohina anand khira
#khira ka rayta
#khira nagar santacruz
#khira nagar santacruz west
#balam khira benefits in hindi
#khira gaja
#balam khira tree
#khira recipe
#balam khira ke fayde
#khira meaning in marathi
#khira meaning in hindi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ